देवघर, अप्रैल 4 -- प्रखंड के खमरबाद गांव स्थित मेला मैदान के समीप नव-निर्मित मां काली व मां शीतला मंदिर में चल रहे चार दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चार दिनों तक गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। हर रोज श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विशेष रूप से मां काली और मां शीतला की पूजा -अर्चना की। साथ ही मंदिर का परिक्रमा कर अपने-अपने परिवार के सुख शांति व समृद्धि की मनोकामना की। चारों दिन रात्रि में प्रवचनकर्ता बालक बेदर्दी द्वारा विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन व भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। चार दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में खमरबाद के अलावे भंडारो, पट्टाजोरी, पंदनिया, द्वारपहाड़ी आदि गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...