मुरादाबाद, फरवरी 23 -- श्रीराम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे बाबा नीब करौरी एकादश स्मृति एवं स्थापना उत्सव पांचवें दिन विश्राम दिया गया। अंतिम दिन कार्यक्रम का आरंभ नवग्रह एवं देवी देवताओं के पूजन से किया गया। डा. घनश्याम त्रिपाठी ने यज्ञ का पूजन कराया। ट्रस्टियों ने पंच कुंडीय इस यज्ञ में 11000 आहुतियां देकर पूर्णाहुति दी। महाआरती के बाद सामूहिक रूप के साथ हनुमान चालीसा एवं विनय चालीसा पढ़ा गया। मुख्य अतिथि अमिताभ अग्निहोत्री एवं डिजाइनको के विभोर लोहिया रहे। नगर विधायक रितेश गुप्ता, डा. विशेष गुप्ता, धवल दीक्षित, दीपक गोयल और साध्वी गीता विशेष अतिथि रहे। हनुमान गढ़ी नैनीताल से आए एमपी सिंह का सानिध्य रहा। मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद भंडारा आ...