गिरडीह, जुलाई 29 -- डुमरी, प्रतिनिधि। इसरी बाजार स्थित दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी जिनालय में आयोजित 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं अष्टान्हिका महापर्व का समापन मंगलवार को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हो गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: भक्ति भाव से की गई भगवान के 1024 गुणों की आराधनासमापन समारोह समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा भी निकाली। अंतिम दिन सोम कुमार जैन-सुमन जैन परिवार, दीपक कुमार जैन-दीप्ती जैन परिवार तथा चिराग जैन-शिखा सिंघई परिवार ने इंद्र-इंद्राणी बनकर भगवान की आराधना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना की। बताया कि अष्टमी से पूर्णिमा (चतुर्दशी) तक मनाया जाने वाला यह पर्व जैन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक...