गिरडीह, मार्च 1 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत करगाली खुर्द पंचायत के ग्राम दलदल में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्री श्री 1008 शतचण्डी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार और दिव्य अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुई। पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के सैकड़ो गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ समिति के लोगों ने भंडारे में आये श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया। आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने तन-मन-धन से सहयोग कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित रही कि हर आगंतुक ने संतोष और श्रद्धा के साथ प्रसाद ...