देहरादून, अप्रैल 5 -- जनसमस्याओं के समाधान को शिवपुरी जन विकास समिति का गठन देहरादून, वरिष्ठ संवाददाताबंजारावाला के शिवपुरी (टी एस्टेट) क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर शिवपुरी जन विकास समिति का गठन किया है।रविवार को हुई बैठक में जनसमस्याओं पर व्यापक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल, सचिव भगवती प्रसाद बधानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम चंद रमोला कोषाध्यक्ष विनोद नौटियाल को चुना गया। इसके अलावा पदम बहादुर थापा व बलबीर सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, बिक्रम सिंह कुमांई को संयुक्त सचिव, दुर्गा सिंह नेगी को संगठन सचिव, रमेश सिंह पंवार को ऑडिटर और सुरेंद्र सिंह राणा को मीडिया प्रभारी चुना गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि स...