शाहजहांपुर, मार्च 26 -- खुटार। बुधवार को उत्तराखंड के पूर्णागिरी धाम से लाई गई पवित्र ज्योति के साथ खुटार नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को दर्जनों भक्तों का जत्था पूर्णागिरी धाम के लिए रवाना हुआ था। बुधवार को माता रानी की पवित्र ज्योति नगर में लाई गई जिसका नगर की सीमा पर दर्जनों भक्तों ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ अखंड ज्योति मां पंथवारी मंदिर पर लाई गई। जहां पूजा अर्चना के उपरांत रथों पर सजी सुंदर सुंदर झांकियों व दर्जनों डीजे की गाड़ियों के साथ विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। नगर के बण्डा रोड से मुख्य मार्ग होते हुए तिकुनियां से जंगल के किनारे भुईहार बाबा के स्थान पर जागरण पंडाल में बाबा की अखंड ज्योति भक्तों के दर्शनों के लिए स्थापित गई है। 27अप्रैल को होने वाले माता रानी के भव्य जागरण से पहले तक...