पीलीभीत, मार्च 30 -- अमरिया। कस्बे की शिव मंदिर एवं भीमसेन मंदिर से श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार को गाजे बाजे के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए पैदल रवाना हुआ। जत्थे के आगे सजाया गया मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु पूर्णागिरि मैया के जयकारे लगाते हुए और हाथों में झंडिया लेकर चल रहे थे। मां के दर्शन करने के बाद जत्था तीन अप्रैल को लौटेगा। जत्थे की अगवाई निर्भान प्रजापति, मुन्नालाल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पवन गुप्ता, कौशल गुप्ता, राहुल प्रजापति, दीपू प्रजापति, नरेश प्रजापति ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...