चम्पावत, मार्च 10 -- टनकपुर में मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आमद जारी है। हजारों श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दरबार में शीश नवाया। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लाइन लगा कर इंतजार करना पड़ा। टनकपुर के मां पूर्णागिरि दरबार में सोमवार की रात और मंगलवार दिन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ा। अधिकतर श्रद्धालु रात में मां पूर्णागिरि के दरबार में शीश नवा रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष किसन तिवारी ने बताया कि करीब दस हजार लोगों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद श्रद्धालु नेपाल के ब्रह्मदेव पहुंचे। जहां उन्होंने सिद्धबाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की आवाजाही से टनकपुर, मां पूर्णागिरि और ब्रह्मदेव में रौनक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.