चम्पावत, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूर्णागिरि धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने काली मंदिर, भैरव मंदिर टुन्यास, ठुलीगाड़, मुख्य मंदिर में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री के चार सैंपल जांच के लिए भेजे। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। भैरव मंदिर में एक भोजनालय में बगैर ढक कर रखी खाद्य सामग्री नष्ट कराई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने व्यापारियों को खाद्य सामग्री ढक कर रखने ओर एक्सपायरी सामग्री नहीं बेचने के निर्देश दिए। कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर निर्देश दिए। एफएसएसएआई मानकों के अनुरूप ही सामग्री का विक्रय करने को कहा। इस दौरान बोतलबंद पानी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, मसाले के सैंपल जांच के लिए भेजे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...