चम्पावत, जनवरी 30 -- मां पूर्णागिरि मेले को लेकर जिला पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला अवधि के लिए मां पूर्णागिरि धाम में की जाने वाली बिजली और टिनशेड व्यवस्था की निविदा पूरी हो गई है। जबकि साइट बंद होने से बाल मुंडन का ठेका नहीं हो सका। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले को लेकर आयोजक संस्था जिला पंचायत की तैयारियां तेजी से चल रही है। मेले का शुभारंभ 27 फरवरी को होगा। इसी को देखते हुए धाम में व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। बीते दिन जिला पंचायत ने टिनशेड और बिजली व्यवस्था के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की। ई टेंडरिंग से ठेके आवंटन किया गया। दोनों निविदाएं हरिद्वार की कंपनी के नाम रही। जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती ने बताया कि मेले के दौरान ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक बिजली व्यवस्था की निविदा हरिद्वार की नरेंद्र इ...