चम्पावत, मार्च 13 -- टनकपुर के मां पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ रहा है। मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह के समय मुख्य मंदिर के बाहर दर्शनों के लिए लंबी कतार लगी रही। अधिकांश श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आ रहे हैं। नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि भीड़ अधिक होने पर पुलिस की सहायता से श्रद्धालुओं को पंक्ति में खड़ा कर दर्शन कराए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...