शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- मोहल्ला भारद्धाजी से रविवार को करीब 40 से 50 श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ हर्षोल्लास के बीच जत्था निकला, जिससे पूरे मोहल्ले का माहौल भक्तिमय हो गया। रवानगी से पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां पूर्णागिरि से सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन कर यात्रियों को भोजन प्रसाद कराया गया और उनकी मंगल यात्रा की कामना की गई।जत्थे में शामिल प्रमुख लोगों में मनोज, गंगा, अनिल पुजारी, अमन, रजत, सचिन, बबलू, बड़े, छोटू, शिवम और पंकज समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। भक्तों ने जयकारों के साथ यात्रा शुरू की और पूरे मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.