गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज। पूर्व सांसद व वरिष्ठ समाजवादी चिंतक पूर्णमासी राम के निधन पर जदयू लॉ सेल बिहार प्रदेश के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्णमासी राम का राजनीतिक जीवन सामाजिक न्याय, पिछड़ों-दलितों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। बगहा से पांच बार विधायक और मंत्री रहते हुए उन्होंने विकास, शिक्षा व सामाजिक सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका निधन बिहार की समाजवादी राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...