गाजीपुर, अप्रैल 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। पूर्णकालिक सचिव नीरज गोड ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण करने के बाद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील सहित अन्य समस्याएं की जानकारी ली। इसके बाद बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। जेल कारागार की ओर से बताया कि वर्तमान में कुल 499 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 446 पुरूष, 20 महिला व 33 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-दलिया व चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, राजमा उर्द की दाल, सब्जी-आलू पत्ता गोभी की सब्जी दी जाती है। वहीं शाम को नास्ता में चाय, बिस्कुट, भोजन में रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी में आलू, चौराई की सब्जी दी जाती है। पूर्णकालिक सचिव ने जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का नि...