वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वर्षों इंतजार के बाद शनिवार को बीएचयू को पूर्णकालिक कुलसचिव और परीक्षा नियंता मिल जाएंगे। शनिवार को कुलसचिव पद के लिए 18 और परीक्षा नियंता पद के लिए 16 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। लगभग तीन महीने की स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद इन्हें अंतिम सूची में जगह दी गई है। साक्षात्कार में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के साथ कार्यकारिणी के प्रतिनिधि भी रहेंगे। बीएचयू पिछले लगभग चार वर्ष से कुलसचिव और परीक्षा नियंता का पद आचार्य प्रभारियों के जिम्मे है। इससे पहले दिसंबर-2024 में इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले गए थे मगर तत्कालीन कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रकरण ठंडे बस्ते में चला गया। प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद इन पदों पर...