हरदोई, जनवरी 11 -- हरदोई, संवाददाता। उपभोक्ताओं को समयबद्ध न्याय दिलाने के उद्देश्य से गठित उपभोक्ता प्रतितोष आयोग आज स्वयं व्यवस्था सुधरने का इन्तजार कर रहा है। बीते कई वर्षों से आयोग में मामलों का अंबार लगा है। इसका सबसे बड़ा कारण अप्रैल 2023 से अब तक पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति न होना माना जा रहा है। तत्कालीन अध्यक्ष बाबू प्रसाद के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से आज तक आयोग बिना नियमित अध्यक्ष के संचालित हो रहा है। वर्तमान में पीलीभीत जनपद में कार्यरत राजकुमार को हरदोई उपभोक्ता प्रतितोष आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तीन सदस्यीय आयोग में केवल एक सदस्य सुरभि अग्रवाल कार्यरत हैं, जबकि दूसरा सदस्य पद भी रिक्त पड़ा है। ऐसे में आयोग की नियमित सुनवाई प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि करीब 1500 से अधिक मामले सुनवाई के अभाव में लंबित...