नई दिल्ली, अगस्त 31 -- भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में नई एंट्री करने वाले ब्रैंड Boltt ने अपने पहले दो स्मार्टफोन Ace 5G और Evo के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी की घोषणा कर दी है। कंपनी ने दोनों फोन के लिए 3+4 सॉफ्टवेयर कमिटमेंट पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को तीन बड़े Android OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। यह घोषणा दोनों स्मार्टफोन की पहली सेल से ठीक पहले की गई है। Boltt के मुताबिक, Ace 5G और Evo दोनों को तीन बड़े Android OS अपग्रेड्स मिलेंगे। दोनों स्मार्टफोन फिलहाल Android 16 पर काम करते हैं। इसका मतलब है कि कंपनी ने इन डिवाइसेज के लिए तीन बड़े Android वर्जन अपग्रेड का वादा किया है। इसके अलावा दोनों फोन्स को चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक सिक्योरिटी पैच कम से कम हर तिमाही यानी तीन महीने में एक बार र...