नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Reliance Jio ने अपनी 'Affordable Packs' कैटेगरी के तहत एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 339 रुपये है। इस प्लान में वॉयस, मैसेजिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कुछ अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यह प्लान बाजार में पहले से मौजूद 349 रुपये वाले पैक से 10 रुपये सस्ता है। 349 रुपये वाले पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...Jio लाया 339 रुपये का नया प्रीपेड प्लान टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इसका अलावा, प्लान में 14.95 रुपये का टॉकटाइम बैलेंस भी शामिल है। 339 रुपये के नए प्लान में ग्राहकों को डेली 1.5GB हाई ...