मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी जन्मोत्सव पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा मंगलवार को आयोजित की गई शोभायात्रा का पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद प्रात: 7 बजे वापस बालाजी धाम मंदिर पहुंचने पर समापन हुआ। देर रात मंदिर पर भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया और शनिवार को श्री बालाजी महाराज को भोग लगाने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। श्री बालाजी जन्मोत्सव पर नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सौजन्य से गुरुवार को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभायात्रा गुरुवार को प्रात: 10 बजे श्री बालाजी धाम मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शुक्रवार प्रात: 7 बजे वापस श्री बालाजी धाम मंदिर पर पहुंचकर समापन हुआ। श्री बालाजी शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत ...