हल्द्वानी, मार्च 26 -- कालाढूंगी। कैबिनट मंत्री बनने के बाद पहली बार गुरुवार को कालाढूंगी पहुंचने पर शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूरे राज्य में जल्द ही महा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। चेयरमैन रेखा कत्यूरा और पूर्व चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा ने मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक मांग पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, पूर्व राज्यमंत्री महेश शर्मा, कमलेश पांडे, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन सिंह खोलिया, गणेश रावत, सुमन अधिकारी, चंद्रा टम्टा, नसीम जहां, मेहमूद हसन बं...