प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। होलिका दहन से पहले इलाहाबादी परंपरा का निवर्हन करते हुए पूरे भौकाल के साथ शहर में हथौड़ा बारात निकाली गई। मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी, बारात के अध्यक्ष ओपी गुप्त, कौशल्यानंद गिरि (टीना मां), पूर्व आयुक्त आरएस वर्मा व संयोजक संजय सिंह की अगुवाई में केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने दूल्हा बने हथौड़े को फूलमाल पहनाकर व कजरौटा से काजल लगाकर उसकी विधिवत पूजा की गई। मुसर चुमावन, लोढवा घुमावन कर लालटेन से हथौड़े की आरती उतारकर दूल्हे राजा की बलाईयां लेते हुए नजर उतारी गई। होली के उल्लास में डूबे अतिथियों ने जैसे ही कद्दू का भंजन किया, उसमें से अबीर-गुलाल निकला। जिसे एक-दूसरे को लगाने की होड़ लग गई। होलियारों की वेशभूषा में सजे बाराती होली है, बुरा ना मानो होली है व अमे इहां आवो जैसे संबोधन से एक-द...