मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता पूरे बिहार में टीबी के संदिग्ध मरीजों की जांच बंद हो गई है। टीबी जांच के लिए सीबी नेट मशीन की किट की आपूर्ति लगभग 15 दिनों से जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेजों और पीएचसी तक नहीं हो रही है। सीबी नेट मशीन से टीबी के अलावा मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस (एमडीआर) की जांच की जाती है। मुजफ्फरपुर जिले में पहले जिला यक्ष्मा केंद्र में कार्टेज नहीं रहने से जांच बंद हुई और उसके बाद एसकेएमसीएच में जांच बंद हो गई है। इससे हर दिन टीबी की जांच कराने पहुंच रहे मरीज वापस लौट रहे हैं। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सीके दास ने बताया कि सीबी नेट जांच नहीं होने से एक अन्य मशीन ट्रू नेट से मरीजों की जांच करायी जा रही है। हालांकि, एसकेएमसीएच में ट्रू नेट मशीन भी नहीं है। सीबी नेट से एक बार में आता है परिण...