फतेहपुर, जून 21 -- Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पैसे लेकर मिट्टी खनन को संरक्षण देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 84 सेकेंड का यह ऑडियो एक पुलिसकर्मी और मिट्टी खनन माफिया के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति दूसरे से कह रहा है कि थाने के अंदर मत आओ। आगे एक शर्मा पेंटर की दुकान पर सिपाही देवेंद्र खड़ा है। उससे मिल लो। अबकी बार पूरे पैसे देना। सबको देने पड़ते हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो को संज्ञान ले एसपी ने मलवां थाने में तैनात दो सिपाहियों देवेंद्र और अभिषेक दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि शनिवार को सोशल मीडिया पर दो लोगों के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ। इस ऑडियो में मलवां थाने का एक सिप...