देहरादून, अप्रैल 14 -- प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून 6 लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। यह हमारे संविधान की अपेक्षा है। उत्तराखंड ने संविधान की इस भावना को आगे बढ़ाकर पूरे देश को राह दिखाई है। बाबा साहेब का जीवन गरीबों, वंचितों और शोषितों के लिए एक न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समर्पित था। आज हमारी सरकार भी उसी भावना के साथ, हर गरीब और वंचित को सच्चा सामाजिक न्याय दिलाने में जुटी है। पीएम ने कहा कि संसद ने दशकों के इंतजार के बाद 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित किया। इससे विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्ष...