प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष एस. गोपालाकृष्णन ने कहा है कि एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से विकसित शुचिता (एसएससी एकीकृत व्यापक एवं समग्र बुद्धिमत्ता परीक्षण आवेदन) एप्लिकेशन का उपयोग आयोग के सभी क्षेत्रीय एवं उप-क्षेत्रीय कार्यालयों में किया जाएगा। इससे आयोग स्तर पर एकरूपता, तकनीकी दक्षता तथा प्रभावी परीक्षा निगरानी प्रणाली सुनिश्चित हो सकेगी। सोमवार को एसएससी मध्य क्षेत्र कार्यालय पहुंचे अध्यक्ष ने शुचिता एप्लिकेशन की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल परीक्षाओं के सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे परीक्षा निगरानी प्रणाली और अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि शुचिता जैसे तकनीकी नवाचार आयोग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, सशक्त एवं भरोसेमंद बनाएंगे। उन्होंने एसएससी मध्...