लखनऊ, जनवरी 30 -- शराब मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए संघर्षरत राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा का एक दिवसीय शराबबंदी कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को मीराबाई मार्ग स्थित आर्य प्रतिनिधि सभा के सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार जल्द शराबबंदी के लिए कानून बनाए और पूरे देश में एक साथ शराबबंदी लागू करे। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष देवेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि जब देश के कई राज्यों में शराबबंदी सफलतापूर्वक लागू है, तो अन्य राज्यों में सरकारें शराबबंदी क्यों नहीं करतीं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से पूरे देश में शराबबंदी लागू करने की मांग की। मोर्चा के प्रदेश संयोजक हरिओम गौतम ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली शक्ति उसके युवा होते हैं, लेकिन आज युवा तेजी से...