बिजनौर, जून 4 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से गुरुवार को आयोजित सत्ता परिवर्तन यात्रा में मुख्य अतिथि नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि नगीना लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संदेश गया है। उन्होंने दावा किया कि जिस प्रकार कभी गुजरात मॉडल की चर्चा होती थी, उसी तरह अब नगीना मॉडल की चर्चा होगी, आने वाले समय में नगीना मॉडल पूरे देश में आर्दश बनेगा। सांसद ने कहा कि नगीना मॉडल सामाजिक न्याय, अधिकारों की लड़ाई और कमजोर वर्गों को सम्मान दिलाने का मॉडल है, इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। गुरुवार को इंदिरा बाल भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने केंद्र-प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। यह भी पढ़ें- भाजपा के कई नेता आजाद समाज पार्टी में शामिल उन्होंने कहा लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल को जनता के बीच ...