रांची, अगस्त 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। पूरे देश के जोनल रेलवे में स्क्रैप निपटान में दक्षिण-पूर्व रेलवे को पहला स्थान मिला है। रेलवे जोन के अंतर्गत रांची रेलमंडल, चक्रधरपुर, आद्रा और खड़गपुर रेलवे मंडल आता है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में स्क्रैप निपटान के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए अप्रैल से जुलाई 2026 की प्रथम चार माह की अवधि में Rs.201.20 करोड़ के रिकॉर्ड स्क्रैप विक्रय किया। यह किसी भी वित्तीय वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा अब तक की सर्वाधिक स्क्रैप बिक्री के रूप में दर्ज किया गया। स्क्रैप निपटान से अर्जित राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 31.85 फीसदी अधिक और इस अवधि के अनुपातिक लक्ष्य से 57.80 फीसदी अधिक है। इस उपलब्धि के साथ दक्षिण-पूर्व रेलवे वर्त...