नई दिल्ली, जुलाई 15 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भले ही अपनी अपेक्षा के मुताबिक भीड़ नहीं जुटा पा रही है, लेकिन बड़ी संख्या में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स वहां अपने लिए वायरल वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच एक यूट्यूबर ने अपने वीडियो में ऐसी आपत्तिजनक बात कह दी, जिसको की वजह से कई लोग दिल्ली पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अभिजीत दीपके के प्रति समर्थन जाहिर करते हुए यह शख्स पूरे 'दिल्ली-एनसीआर में आग' लगाने की धमकी दे रहा है। फिलहाल उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर 15 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात है कि चंद सेकेंड के लिए इसमें अभिजीत दीपके भी दिखते हैं। सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स दीपके के कंधे पर हाथ रखकर ...