हाथरस, जून 10 -- हाथरस। बीते कई दिनों से प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था। जिसके चलते सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। मंगलवार को भी पूरे दिन गर्मी की मार से लोग बेहाल रहे, लेकिन शाम को अचानक से मौसम ने करवट बदल ली। मौसम का मिजाज बिगड़ने के साथ ही आसमान में घने काले बारिश के बादल घिर आए। काफी देर तक आंधी और तेज हवाएं चलने की वजह से मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा और देर रात तक बारिश होने के आसार बने रहे। आंधी की वजह से राहगीरों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- दिनभर गर्मी के बाद शाम को आंधी-बारिश से राहत मिली अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को भी सुबह से गर्मी का सितम देखने को मिला। मौसम साफ रहने के साथ ही सूर्य देव ने दर्शन दिए। सुबह छह सात ब...