हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस। बीते कई दिनों से जारी आंधी और बारिश का सिलसिला बुधवार को थमता दिखाई दिया। लेकिन सुबह से शाम तक धूप की आंख-मिचौली बनी रही। कभी सूर्य देव ने दर्शन दिए तो कभी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में धूप की वजह से लोग परेशान रहे। शाम को ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर, मंगलवार देर रात हुई बारिश की वजह से सुबह जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी रही। जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे पहले मंगलवार की शाम को मौसम ने करवट बदल ली थी। मौसम के करवट बदलने के साथ ही शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में आंधी के साथ काफी तेज हवाएं चलीं थी। आंधी के साथ काफी देर तक बारिश हुई थी। आंधी में कई स्थानों पर विद्युत पोल और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.