हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। मौसम के पल-पल पर करवट बदलने का चल रहा सिलसिला बदस्तूर जारी है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। धूप तेज होने की वजह से दोपहर में गर्मी के तेवर देखने को मिले। इससे लोग परेशान रहे। शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली और ठंडी हवा चलने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे आसमान में छाए घने काले बादल छट गए और सूर्य देव ने दर्शन दिए। दोपहर में धूप के तेवर काफी ज्यादा तल्ख रहे। दोपहर में सूरज के तेवर काफी उग्र रहे। धूप की तपिश के चलते हर कोई परेशान दिखा। गर्मी की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ा। दोपहर में स्क...