हाथरस, जून 26 -- हाथरस। 25 जून बीत गया, लेकिन जिले में मानसून की होने वाली बारिश दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही। मानसून की देरी के चलते जिले में गर्मी के तेवर काफी ज्यादा उग्र बने हुए हैं। गुरुवार को भी सुबह से शाम तक सूरज की तपिश के चलते लोग बेहाल रहे। शाम को जरुर मौसम के करवट बदलने के साथ ही आसमान में बादल घिर आए और ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों को गर्मी के सितम से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से चल रहा प्रचंड गर्मी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यह भी पढ़ें- 30 जून से बारिश के आसार इन दिनों आसमान से बरसती और और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। गुरुवार को भी सुबह से ही गर्मी का प्रचंड प्रकोप देखने को मिला। सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसना शुरु हो गई। ...