हाथरस, मई 24 -- हाथरस। बीते कई दिनों से प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे लोगों को शनिवार की शाम को अचानक से मौसम के करवट बदलने के साथ ही मामूली राहत मिलती दिखी। शाम को चार बजे आसमान में बारिश के हल्के बादल घिर आए और कुछ देर तक धूल भरी तेज हवाएं चली। शाम सात बजे हल्की बूंदा-बांदी हुई। इससे बारिश होने के आसार बन रहे, लेकिन बारिश तो नहीं हुई। शाम को जरुर मौसम में आए बदलाव ने लोगों को गर्मी से मामूली राहत दी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री पारे में 'आग' उगल रहा आसमान, दोपहर में थम गई शहर की रफ्तारगर्मी का प्रकोप इससे पहले शनिवार को भी सुबह से प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। सुबह से ही सूर्य देव के तेवर काफी ज्यादा उग्र दिखाई दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे सूरज...