कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में सोमवार को सुबह से ही होली का उल्लास दिखा। देर रात होलिका दहन होते ही रंग अबीर की बौछार शुरू हो गई। लोगों ने होलिका में बल्ले डालने के साथ गन्ने में बांधकर चना, जौ और गेहूं की बालियां भूनीं।अबीर, गुलाल उड़ाने के साथ ही एक दूसरे को होली की बधाई दी। जनपद में रंगों के पर्व होली के जश्न में सोमवार को सुबह से ही लोग डूबे दिखे। कस्बों व गांवों में युवाओं की टोलियां जहां लकड़ी व सिरसौड़ी आदि डालकर होली को ऊंचा करने के बाद रंग बिरंगी झालरों से सजाने मंं मशगूल रहीं।देर रात पूजन अर्चन के बाद 1961 स्थानों पर होलिका दहन का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने जौ व गेहूं की बालियां भूनने के साथ होलिका की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की। होलिका दहन होते ही रंग व अबीर की बौछार शुरू हो गई। एक दूसरे के गले मिलने ...