कन्नौज, जनवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नए वर्ष का स्वागत इस बार लोगों ने पूजा-अर्चना और देव स्थानों पर माथा टेक कर किया। साल के पहले दिन सुबह होते ही लोगों की भीड़ मंदिरों पर जुटनी शुरू हो गई। यह नजारा नगर के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही देखने को मिलने लगा था। उधर, कहीं नांच गाने, तो कहीं भूने हुए आलू की पार्टी चली, तो कहीं चाय वितरण कर पूरे जोशोखरोश के साथ नववर्ष की अगुवानी की गई। लोगों ने नववर्ष का जश्न केक काटकर भी मनाया। नववर्ष की अगुवानी में लोग मौज-मस्ती और जमकर जश्न मनाते हैं, लेकिन इस बार नववर्ष का स्वागत ज्यादातर लोगों ने धर्म अध्यात्म पूजा-अर्चना के साथ किया। नगर के सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर, नगरपालिका तिराहा पर स्थित ऐतिहासिक श्रीमंशेश्वरनाथ मंदिर, प्राचीन श्रीगंगेश्वरनाथ मंदिर और बाबा की बगिया स्थित प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.