बक्सर, मार्च 29 -- अलर्ट 28 मार्च को कुल 3904 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर के उपलब्धता की स्थिति सामान्य है बक्सर, हमारे संवादददाता। गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने एवं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले के सभी एमओ, थानाध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी निरंतर उठाव वितरण की निगरानी करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। जो लगातार 27 गैस एजेंसियों की निगरानी कर रहे है। जिला प्रशासन एलपीजी गैस सिलेंडरों की ससमय उपलब्धता के लिए गैस वितरक कंपनियों से लगातार संपर्क में है। दिनांक 28 मार्च को कुल 3904 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण किया है। गैस एजेंसियों के पास लगभग 2723 सिलेंडर का भंडार मौजूद है। साथ ही जिले में वर्त्तमान स्टॉक और बॉटलिंग प...