पूरेछीटन गांव में नौ वर्षों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय
बलरामपुर, मई 16 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेछीटन में बना सामुदायिक शौचालय पिछले लगभग नौ वर्षों से बंद पड़ा है। स्वच्छता योजनाओं के तहत ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय पर लंबे समय से ताला लटका होने से ग्राम वासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय संचालन के नाम पर कर्मचारियों की तैनाती दिखाकर लगातार वेतन का भुगतान किया जाता रहा, जबकि जमीनी स्तर पर सुविधा पूरी तरह बंद है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं और मामला मीडिया में भी उठा, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच और नई संचालन समिति गठन की बात कही थी। यह भी पढ़ें- सामुदायिक शौचालयों में लटकता रहता है ताला, गांवों की साफ सफाई बदहाल ग्रामीणों ने बताया कि नई व्यवस्था बनने के बावजूद शौचालय नियमित रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.