महाराजगंज, मई 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।बृजमनगंज क्षेत्र के लेहड़ा -फरेंदा मार्ग स्थित बिहारीपुर पेट्रोल पम्प पर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा तब फूट पड़ा, जब रात भर लाइन लगाने के बाद भी तेल मिलने का आसार नहीं दिखा। इंडियन ऑयल बिहारीपुर पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल वितरण नहीं होने से नाराज लोगों ने पम्प के सामने सड़क जाम कर दिया। जाम लगभग 45 मिनट तक जारी रहा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसान और वाहन चालक रात भर ट्रैक्टर व गैलन लेकर लाइन में खड़े रहे। लोगों को उम्मीद थी कि शुक्रवार को सुबह पंप खुलते ही डीजल मिलेगा, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी कर्मचारियों द्वारा तेल वितरण शुरू नहीं किया गया। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पेट्रोल पंप के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया。 यह भी...