गंगापार, मई 22 -- सांझ होते ही बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो जाती है। रात भर में तीन घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल पाती। पूरी रात बिजली की अघोषित कटौती से हर वर्ग प्रभावित और परेशान है। बिजली न रहने पर लोगों को मच्छरों के चलते रतजगा करना पड़ रहा है। मांडा क्षेत्र को सुचारू रुप से बिजली आपूर्ति के लिए मांडा रोड, भारतगंज, सुरवांदलापुर, हाटा और नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र बनाये गये हैं। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते उपभोक्ताओं को बिजली की बेहद जरूरत है। विद्युत आपूर्ति की दशा यह है कि सांझ होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है, जो पूरी रात चलती है। यह भी पढ़ें- विभिन्न गांवों के पांच ट्रांसफॉर्मर खराब, उपभोक्ता परेशान रात्रिकालीन विद्युत कटौती का कोई निश्चित रोस्टर न होने से हर वर्ग प्रभावित और परेशान है। पिछले एक सप्ताह से रात भर में तीन घंट...