लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बघमरा में बाइक टक्कर को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया था। इसके चलते पूरी रात गांव में पुलिस और परिजन निगरानी करते रहे। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात बाइक टक्कर के बाद दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विपक्षीगणों ने लाठी-डंडों से हमला कर 55 वर्षीय कमला देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में अन्य परिजन भी घायल हुए थे। घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज करने में देरी को लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.