लखीमपुरखीरी, मई 25 -- मोहम्मदी में सीओ की सरकारी गाड़ी से हुए सड़क हादसे में मामा-भांजे के मौत के बाद सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने शवों को एम्बुलेंस से उतारने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के साथ देर रात तक बातचीत का दौर चला। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई थी, जिसमें रामऔतार और जै जै राम की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही गांव में तनावपूर्ण माहौल था। पुलिस को आशंका थी कि परिजन शव सड़क पर रखकर जाम लगाएंगे और सीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे। तनाव को देखते हुए पसगवां, उचौलिया, मोहम्मदी और पिहानी कोतवाली पुलिस बल गांव में तैनात रहा। यह भी पढ़ें- पूरी रात चली मान-मनौव्वल, सुबह हुआ मामा-भांजे का अंतिम संस्कार गांव की गलियों में महिला पुलिस का भी पहरा लगाया गया था। रविवार देर रात तक पुलिस और प...