शाहजहांपुर, जून 19 -- मीरानपुर कटरा। 33 हजार केवी लाईन में फाल्ट से पूरी रात कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप्प रही। भीषण गर्मी से बेचैन लोगों ने घर की छतों और सड़कों पर टहलकर रात गुजारी। देर शाम एकाएक कस्बे की बिजली आपूर्ति गोल हो गयी। भीषण गर्मी में घरों के अंदर लोगों का दम घुटने लगा। महिलाएं, बच्चों को लेकर छतों पर चली गयी़। पुरुष घरों से निकल कर सड़कों पर निकलने पर मजबूर हुए। बिजली कर्मियों ने फोन उठाने न हटाने को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। शुक्रवार सुबह 33 हजार केवी विद्युत लाईन में फाल्ट आने से आपूर्ति ठप्प होने की जानकारी मिली। दस घंटे से अधिक सप्लाई ठप रहने से नागरिकों में बिजली अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है भीषण गर्मी में आए दिन दस बीस घंटे सप्लाई गोल रहना रोज का मामूल बन गया है। बिजली कर्मचारी और अधिकारी फोन भी न...