पूरी रात गुल रही लखना की बिजली
इटावा औरैया, जून 29 -- बकेवर। भीषण गर्मी में लखना नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार रात बार बार फेज उड़ने से लोग पूरी रात परेशान रहे। सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3. 30 बजे तक पुराना नहर पुल व अड्डा परमसिंह पर ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे नगर की बिजली गुल रही। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में बुजुर्ग, बच्चे व बीमार सबसे ज्यादा परेशान हुए। रविवार रात जगह-जगह फेज उड़ने से बिजली की आवाजाही ने लोगों को सोने नहीं दिया। पूरी रात लोग घरों की छतों व सड़क पर टहलकर गुजारने को मजबूर हुए। सोमवार सुबह 10 बजे पुराना नहर पुल पर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से परेशान भाजपाइयों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला इसके साथ ही अड्डा परमसिंह पर भी ट्रांसफार्मर बदलने के कारण पूरे लखना की बिजली ठप हो गई। कांग्रेस के नगर लखना अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.