फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब पूरी रफ्तार पर पहुंच गया है। एक ओर जहां बड़ी संख्या में परीक्षक तेजी से कॉपियों की जांच में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर ड्यूटी से नदारद रहने वाले परीक्षकों पर अभी तक विभाग द्वारा कोई सख्ती नहीं की गई। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में 20295 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसी तरह से राजकीय बालिका इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 22311 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। दोनों केन्द्रों में इंटर की अब तक 42,606 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। ऐसे ही एएस इंटर कालेज में हाईस्कूल की 13883 उत्तर पुस्तिकाओं का परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। मुस्लिम इंटर कालेज में रविवार को 44506 तो निरंकारी बालिका इंटर कालेज में 42988 कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। अब तक ह...