कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। मदरसा अरबिया रज्जाकिया मदीनतुल उलूम, बांसमंडी में गुरुवार को इफ्तार का एहतिमाम किया गया। मदरसा के प्रधानाचार्य हाफिज अब्दुर्रहीम बहराइची ने रमजानुल मुबारक की फजीलत बयान की। कहा, इस महीने में नेकियां सत्तर गुना बढ़ जाती हैं और नेक अमल कबूल होते हैं। दुनिया भर में अमन के लिए दुआ की गई। इस मौके पर मौलाना फिरोज, हाजी आसिफ रईस, हाजी नसीम अयाज अहमद, हाफिज परवेज, हाजी नूर सुल्तानपुरी, हाजी अतीक, मोहम्मद सईद परवेज, अहमद गुड्डू, हाजी वकील अहमद वसीम, मोहम्मद मुस्तकीम, साबिर अली और मोहम्मद इमरान आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.