फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामने आगामी चुनौतियां हैं। 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए नए कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा। पांचालघाट के नारायण आश्रम में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने प्रशिक्षण वर्ग का महत्व बताया। कहा कि यह पार्टी की संगठनात्मक और वैचारिक पहल है। प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा कि कार्यप्रणाली और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने को कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना जरूरी होता है। आपस में संवाद के माध्यम से नए लक्ष्य को प्राप्त करना सरल हो जाता है। साहित्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र तिवारी, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, नरेंद्र राजपूत ने भी संबोधित किया। इस दौर...