आगरा, अप्रैल 23 -- गर्मी बढ़ने के साथ ही बसों में आग लगने की घटनाओं को पहले से ही खत्म करने को रोडवेज तैयार हो गया है। रोडवेज ने सभी निगम एवं अनुबंधित बसों की नियमित जांच अनिवार्य कर दी है। बिना तकनीकी जांच और कमियों के निस्तारण के कोई भी बस रूट पर नहीं भेजी जाएगी। अग्निशमन यंत्र, वायरिंग, बैट्री, ऑयल लीकेज और अतिरिक्त विद्युत उपकरणों की विशेष निगरानी की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बसों का सर्वे शुरू हो गया है। बसों में वैध अग्निशमन यंत्र, सही विद्युत वायरिंग, बैट्री टर्मिनल की जांच और इंजन की साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है। बसों में अतिरिक्त म्यूजिक सिस्टम, फैन, सजावटी लाइटें और बैट्री से सीधे मोबाइल चार्जर लगाने पर रोक लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.