अलीगढ़, मई 29 -- टप्पल कस्बे में खाना बनाते समय तड़का लगाने के दौरान उठी चिंगारी से भड़की थी छप्पर में आग सो रहे तीन माह के मासूम की जिंदा जलकर हुई थी मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना का विवरण जट्टारी, संवाददाता। टप्पल में बुधवार शाम को छप्पर में आग की चपेट में आकर तीन माह का मासूम पूरी तरह झुलस गया था। पोस्टमार्टम के अनुसार उसके शरीर की 100 प्रतिशत खाल जली हुई थी। हड्डियां शेष थीं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि डीएनए भी सुरक्षित किया गया है।

परिवार की स्थिति कस्बा टप्पल के नूरपुर रोड पर शिवकुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे शिवकुमार की पत्नी लक्ष्मी खाना बना रही थीं। कढ़ी में तड़का लगाते समय उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। इस दौरान घर में मौजूद चार माह का मासूम...