गाजियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद में जमीन के फर्जीवाड़ा का गजब खेल सामने आया है। वसुंधरा स्थित शिक्षा एन्कलेव कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में दस्तावेजी खेल सामने आया है। 25 साल पुरानी और पूरी तरह आबाद सोसाइटी की जमीन को खाली प्लॉट दर्शाते हुए आवास एवं विकास परिषद द्वारा लीज डीड जारी कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि जिस भूमि को खाली दिखाया गया, वहां पहले से ही 120 फ्लैट बने हुए हैं और आवंटी वर्ष 2003 से कब्जा लेकर रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आवास एवं विकास परिषद ने वर्ष 1999 में समिति को करीब दो एकड़ भूमि आवंटित की थी। इसके बाद वर्ष 2003 में निर्माण पूरा होने पर आवंटियों ने फ्लैट पर कब्जा लेकर रहना शुरू कर दिया, लेकिन रजिस्ट्री न होने के कारण यह मामला विवादों में फंसा रहा। इसी का फायदा उठाते हुए कथित तौर पर समिति के सचिव ने आवास विकास के ...